पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। नर्सिंग होम एक्ट लागू करने के लिए निजी अस्पतालों की जांच कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम को बिस्तर गंदे व साफ-सफाई का अभाव मिला। गुरुवार को शंकरनगर स्थित माता नर्सिंग होम की जांच की गई। अन्य नर्सिंग होम की भी जांच की जाएगी। अधिकारी मौके पर ही अस्पताल संचालक को कमियां बताकर इसे दूर करने को कह रहे हैं।
सीएमओ डॉ. केआर सोनवानी ने बताया कि निजी अस्पतालों में भी बिस्तर गंदे मिल रहे हैं। साफ-सफाई के अभाव के कारण मरीजों को संक्रमण का खतरा भी है। अस्पताल के स्टाफ से नए बिस्तर लगाने व साफ-सफाई दुरुस्त करने को कहा जा रहा है। अभी तक माना जाता है कि सरकारी अस्पताल में बिस्तर गंदे व साफ-सफाई का अभाव रहता है।
पर राजधानी के नर्सिंग होम सरकारी अस्पतालों का रिकार्ड तोड़ रहे हैं। प्रदेश में नर्सिंग होम एक्ट लागू होने के बाद निजी अस्पतालों को शासन द्वारा तय मापदंडों पर खरा उतरना होगा। इसके अभाव में निजी अस्पताल व नर्सिंग होम को लाइसेंस नहीं दिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.