पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीडीएस थर्ड ईयर में 88 फीसदी स्टूडेंट्स पास

बीडीएस थर्ड ईयर में 88 फीसदी स्टूडेंट्स पास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। छत्तीसगढ़ आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने गुरुवार को बीडीएस थर्ड ईयर के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। परीक्षा का नतीजा 88 फीसदी रहा। अधिकारियों के अनुसार 275 में 242 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

परीक्षा पिछले साल अगस्त व सितंबर में हुई थी। प्रदेश में एक सरकारी व पांच निजी डेंटल कॉलेज है, जहां बेचलर आफ डेंटल सर्जरी कोर्स संचालित किया जा रहा है। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ. मानिक चटर्जी ने बताया कि कुछ कॉलेजों के नतीजे रोके गए हैं। कॉलेजों से विस्तृत जानकारी मिलते ही रोके गए नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।