पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर । कारगिल वार में पाकिस्तानी फौज के छक्के छुड़ाने वाला मिग विमान दो घंटे बाद दोपहर एक बजे से निगम मुख्यालय बिल्डिंग के सामने लगना शुरु हो जाएगा। मिग विमान के सारे पार्ट तीन ट्रक में भरकर व्हाइट हाउस के सामने पहुंच गए हैं।
एयरफोर्स के इंजीनियर दोपहर एक बजे से विमान को प्लेटफार्म पर लगाना शुरु कर देंगे। महापौर किरणमयी नायक ने बताया कि कोशिश होगी कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन तक मिग विमान को असेंबल कर दिया जाए। हालांकि विमान को असंबेल करके लगाने में सात दिन लगते हैं। मगर एयरफोर्स के अफसरों से निवेदन किया गया है कि वे तीन दिन के भीतर विमान को प्लेटफार्म पर लगा दें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.