पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले बनाया, अब खोद रहे ब्रेकर

पहले बनाया, अब खोद रहे ब्रेकर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस की अजीबोगरीब व्यवस्था चल रही है। पहले तो शहरभर में शहरभर में कहीं भी ब्रेकर बना दिए गए। जब लोग गिरने लगे तो उसे खोदना शुरू कर दिया गया। गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे आमापारा चौक के पास बने ब्रेकर को तोड़ दिया गया।
बताया जा रहा है कि तीन-चार दिन पहले बने इस ब्रेकर के कारण लोग यहां गिरने लगे थे। यातायात पुलिस के एएसपी बलराम हिरवानी ने कहा कि ब्रेकर की ज्यादा ऊंचाई कम की जा रही है, और जहां बहुत जरूरी नहीं उन जगहों पर ब्रेकर हटाया जा रहा है।