पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनवागढ़। कोई भी व्यक्ति अपने जीवनसाथी के धोखे को स्वीकार नहीं कर सकता। यदि यह धोखा परिवार का ही कोई व्यक्ति कर रहा हो तो बात असहनीय हो जाती है। छत्तीसगढ़ के एक गांव में ऐसा ही हुआ जब एक युवक ने देखा कि उसकी बीबी के साथ उसका अपना पिता ही रंगरेलियां मना रहा है। आपत्तिजनक अवस्था में देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। उसने इस बात का विरोध किया, गुस्साया, लेकिन उसका अंजाम क्या होगा उसने सोचा भी नहीं था।
नवागढ़ थाना के ग्राम कुरा निवासी झड़ीराम पिता जगतराम साहू 57 वर्ष ने बेमेतरा पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देकर ग्राम छेरकापुर के रहने वाले अपने छोटे भाई श्यामसुंदर साहू के पुत्र योगेंद्र उर्फ योगेश (23 वर्ष) के रहस्यमय ढंग से लापता होने तथा उसे ढूंढने की मांग की थी। इस आधार पर पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा हुआ।
ग्राम छेरकापुर निवासी श्याम सुंदर साहू ने अपने समधी घनश्याम साहू बदनारा निवासी व रामसिंह केंवट के साथ मिलकर अपने 23 साल के पुत्र योगेद्र उर्फ योगेश साहू की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के लिए पिता ने अपने समधी व उसके साथी को 50 हजार की सुपारी दी थी।
हत्या करने के बाद उसकी लाश को ग्राम बाराडेरा में हाफ नदी के तट पर दबा दिया गया। पुलिस ने मृतक के बड़े पिताजी झेड़ीराम साहू कुरा निवासी की शिकायत पर मामले की जांच की तब सच्चाई सामने आई। बुधवार को आरोपी के बताए अनुसार हाफ नदी तट के पास लाश को एसपी पारुल माथुर, तहसीलदार बीएस मरकाम व थाना प्रभारी सीएल उइके की मौजूदगी में उखाड़ा गया। लंबे समय तक लाश गड़े रहने के कारण पुलिस को कुछ हड्डियां ही हाथ लगी। पुलिस ने हड्डियों का पंचनामा बनाकर उसकी पहचान के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी घटना 21 अप्रैल की है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
आगे पढ़िए आखिर क्यों एक पिता ने अपने ही बेटे का करवा दिया मर्डर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.