पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। नया रायपुर क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों को राज्य शासन की ओर से प्रति एकड़ 15 हजार रुपए वार्षिक राशि के तौर पर दिया जाएगा। एनआरडीए ने इसकी घोषणा कर दी है। यह राशि इसी साल से शुरू होकर वर्ष 2031 तक उन ग्रामीणों को दिया जाएगा, जिसकी जमीन का अधिग्रहण एनआरडीए की ओर से किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा 27 जनवरी को कयाबांधा गांव के लोगों को वार्षिक राशि देकर इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। एनआरडीए के अफसरों का कहना है कि इस राशि के साथ ही ग्रामीणों को विकसित भूखंड भी अलॉट किया जाएगा। पहले चरण में तीन गांवों को चुना गया है। इसके बाद नया रायपुर के सभी 41 गांव के प्रभावित लोगों को वार्षिक राशि के साथ भूखंड दिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.