पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएससी टॉपर संजय ने सीएम के जनदर्शन में लगाई गुहार

पीएससी टॉपर संजय ने सीएम के जनदर्शन में लगाई गुहार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। राज्य सेवा परीक्षा-2011 में दसवें रैंक पर आने के बाद भी दृष्टिहीन संजय को डिप्टी कलेक्टर नहीं बनाए जाने का मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंच गया है। गुरुवार को सुबह 10 बजे सीएम के जनदर्शन में संजय ने डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा बताई। सीएम ने कहा कि पीएससी के पास जो नियम है, उसके आधार पर डिप्टी कलेक्टर बनाना संभव नहीं था, लेकिन नियम में संशोधन करने की बात उन्होंने कही। संजय ने भास्कर को बताया कि सीएम ने भी उनके मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। अब वे हाईकोर्ट में इसके लिए याचिका लगाएंगे। सोमवार तक उनके वकील अपील दायर कर देंगे।