पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। छत्तीसगढ़ का शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जिसे कपिल देव जैसे खिलाड़ी ने भारत का सर्वश्रेष्ठ मैदान कहा था, आज बदहाली और अव्यवस्था की मार झेल रहा है।
भास्कर की टीम जब वहां पहुंची तो पाया कि स्टेडियम के बाहर कूड़ा बिखरा हुआ है, स्टेडियम के अंदर सीटिंग एरिया में जगह-जगह पौधे उग आये हैं, कुर्सियां टूटी हुई हैं, उन पर धूल की काली परत चढ़ी हुई है और दीवारों पर मधुमक्खियों के छत्ते बने हुए हैं।
साल भर पहले जिस मैदान ने अपनी गुणवत्ता के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडिय़ों, क्रिकेट प्रेमियों और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था आज उस स्टेडियम की सूरत कुछ और ही नजऱ आती है।
'मैं जब रायपुर आया था तब मुझे मालूम नहीं था कि मैं यहां पर मोहाली से ज्यादा अच्छा स्टेडियम देखूंगा। ऐसा दूसरा मैदान अपने देश में नहीं है।' - कपिल देव
'हम सोच नहीं सकते थे कि छत्तीसगढ़ में इतना बढिय़ा स्टेडियम हो सकता है। यह तो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियम के टक्कर का है।'- विवियन रिचर्ड्स
तस्वीरों में देखिए, साल भर में ही क्या हुआ भारत के श्रेष्ठ क्रिकेट स्टेडियम का हाल
PHOTO- Sudheer Sagar
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.