पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एंजॉय किए रोबोटिक्स इवेंट

एंजॉय किए रोबोटिक्स इवेंट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। रोबोटिक आर्म ने जब जब पिक एंड प्लेस एक्टिविटी की, तो स्कूल स्टूडेंट्स ने इसे खूब एंजॉय किया। आरआईटी में गुरुवार को आयोजित इलेक्ट्रॉनिक वल्र्ड प्रोग्राम में इंस्टीट्यूट के मेकेनिकल ब्रांच के चौथे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ने मानव की भुजाओं की तरह काम करने वाले रोबोट की एक्टिविटी दिखाई। इंस्ट्रक्शन पर रोबोट को तरह तरह का काम करता देख लोगों ने खूब एंजॉय किया।इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने सोलर पावर पॉइंट डिसप्ले भी किया।

फेस्ट में स्कूल स्टूडेंट्स के लिए स्टेट लेवल मॉडल मेकिंग, पोस्टर और क्विज कंपीटिशन भी ऑर्गेनाइज किए गए। जिसमें 500 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। हाइटेक मोबाइल से चलने वाला पंप का मॉडल बनाकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गडबेरा के स्टूडेंट्स ने पहला और इको रेफ्रिजरेटर बनाकर महर्षि विद्या मंदिर के स्टूडेंट्स ने दूसरा स्थान जीता। क्विज में राधाकृष्ण विद्या मंदिर आरंग पहले और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद दूसरे स्थान पर रही।


पोस्टर मेकिंग में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद की चांदनी वर्मा पहले और टुकेश्वरी दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ एएस झडग़ांवकर ने कहा कि बच्चे भी साइंस डवलपमेंट में बड़ा रोल प्ले कर सकते हैं, इसलिए उन्हें विज्ञान के रोचक प्रयोग करने चाहिए। महानदी एजुकेशनल सोसायटी के सचिव शैलेंद्र जैन और आरआईटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ डीएस बल ने स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया।