पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किस्मत की मारी बच्ची बेचारी, आठ साल से एक पल भी नहीं सोई

किस्मत की मारी बच्ची बेचारी, आठ साल से एक पल भी नहीं सोई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। सोना किसे पसंद नहीं। सोने से आदमी खुद को रिफ्रेश महसूस करता है, लेकिन यदि हम कहें कि कोई व्यक्ति पिछले आठ साल से एक पल भी नहीं सोया हो, तो आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे, लेकिन यह बिलकुल सच बात है। छत्तीसगढ़ में एक ऐसी बच्ची है जो पिछले आठ बरसों से एक पल के लिए भी सोई नहीं है।


यह बच्ची राज्य के भानुप्रतापपुर विकासखंड मुख्यालय से लगे ग्राम भीरागांव में रहती है। इसके पिता का नाम है देवसिंग गावड़े। इस बच्ची के साथ विचित्र बात यह है कि वह कभी भी सोती नहीं।