पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में 35-40 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुरुवार को दोपहर 1.45 बजे कार्रवाई करने की गुहार लगाने कलेक्टर और एसी के पास पहुंच गई। उन्होंने आरोपी नरसिंह निषाद को गिरफ्तार करने की मांग की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन यादव ने बताया कि कल आरोपी ने एक कार्यकर्ता उत्तरा देवांगन से मारपीट कर दी थी। उसके खिलाफ थाने में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। इससे आक्रोशित होकर सभी कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी और कलेक्टर के पास पहुंची हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.