ऑनलाइन फॉर्म भरकर 29 तक दे हार्ड कॉपी
रायपुर। रविशंकर विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों के ग्रेजुएशन कोर्स के फस्र्ट इयर के स्टूडेंट्स जिन्होंने ऑनलाइन एक्जामिनेशन फॉर्म भरे हैं, उन्हें ऑनलाइन प्रोसेस के बाद फार्म रिसिप्ट का प्रिंट हार्ड कॉपी के रूप में निकालकर, जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ 29 जनवरी के पहले अपने कॉलेज में जमा करना होगा। रविवि ने दिशा निर्देश जारी किए है कि 29 जनवरी के बाद स्टूडेंट्स से हार्ड कॉपी नहीं ली जाएगी और उनके एप्लीकेशन रिजेक्ट करके उन्हें एक्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा। इन स्टूडेंट्स की फीस भी वापस नहीं की जाएगी।