पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोलबाजार थाने में हंगामा

गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोलबाजार थाने में हंगामा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। गुरुवार को दोपहर करीब ढाई बजे दर्जनभर लोगों ने गोलबाजार थाने में हंगामा कर दिया। वे लोग एक आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।


पुलिस के अनुसार आरोपी अरुण पन्ना लाल के खिलाफ गोलबाजार थाने में अश्लील एसएमएस कर भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया है।

उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। इसे लेकर पीडि़त पक्ष के लोगों ने थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही गिरफ्तारी आदि की कार्रवाई हो सकेगी। इसके बाद लोग शांत हुए।