पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा में रायपुर की जीत से शुरुआत

राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा में रायपुर की जीत से शुरुआत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। खेल विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय महिला हॉकी स्पर्धा में रायपुर ने जीत के साथ शुरुआत की है। साइंस कॉलेज मैदान में खेले जा रहे मुकाबले में रायपुर ने सूरजपुर को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया। रायपुर की ओर से रश्मि ने सर्वाधिक तीन गोल दागे। वहीं पहले राउंड में खेले गए अन्य मुकाबलों में जशपुर ने बिलासपुर को 5-0 से, कबीरधाम ने कांकेर को 1-0 से, बस्तर ने रायगढ़ को 6-0, कोरबा ने महासमुंद को 1-0 से, बलौदाबाजार ने धमतरी को 5-0 से और दुर्ग ने जांजगीर चांपा को 6-0 से हराया। स्पर्धा में हैंडबॉल और टेनिस के मुकाबले भी साइंस कॉलेज और यूनियन क्लब में खेले जा रहे हैं।