पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। खेल विभाग की ओर से 2 फरवरी को नई राजधानी में होने वाली विजय दिवस मैराथन स्पर्धा में फ्लाइंग सिक्ख मिल्खा सिंह भी सकते हैं। इस संबंध में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी मौखिक सहमति दे दी है।
खेल संचालक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में मिल्खा सिंह से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि वे दौड़ में शामिल होना चाहते हैं और इस संबंध में 27 जनवरी को ही अपनी स्थिति साफ कर पाएंगे। 9 अलग-अलग वर्गों में होने वाली स्पर्धा में 10 हजार से अधिक धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। दौड़ में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को किट भी दी जाएगी और 16 लाख रुपए की नगद राशि भी बांटी जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.