पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. शहर में अवैध तरीके से बिक रहे पांच किलो वाले सिलेंडरों पर कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग के अमले ने दूसरे दिन भी कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे।
जिला खाद्य नियंत्रक दयामणि मिंज के नेतृत्व में सहायक जिला खाद्य अधिकारी कुशल सिंह राठौर और खाद्य निरीक्षक जफर खान की टीम ने सदर बाजार, एमजी रोड समेत कई दुकानों पर छापा मारकर 15 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए। खाद्य नियंत्रक श्रीमती मिंज ने बताया कि आनंद टॉकीज रोड में स्थित प्रिंस गैस एजेंसी से सबसे ज्यादा पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर जब्त किए गए।
गौरतलब है कि छोटे सिलेंडरों की अवैध बिक्री पर दैनिक भास्कर में लगातार खबरें प्रकाशित होने के खाद्य विभाग के अमले ने अब तक दो दर्जन से ज्यादा दुकानों की जांच कर ली। पूरे मामले में कलेक्टर ने साफ कर दिया है कि छोटे सिलेंडरों की बुकिंग और डिलीवरी केवल गैस एजेंसियों से ही होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.