पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटी रेल लाइन शहर से हटाने डीआरएम ऑफिस पहुंचे विधायक

छोटी रेल लाइन शहर से हटाने डीआरएम ऑफिस पहुंचे विधायक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. फाफाडीह से तेलीबांधा छोटी रेल लाइन को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग को लेकर रायपुर उत्तर के विधायक श्रीचंद सुंदरानी अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को डीआरएम दफ्तर पहुंच गए। विधायक श्री सुंदरानी ने डीआरएम राजीव सक्सेना को ज्ञापन सौंपकर बताया कि छोटी रेल लाइन के समानांतर कोई व्यवस्था करने के लिए तत्काल कोई निर्णय लिया जाए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो या गाड़ी स्टैंड के लिए मेट्रो स्टेशनों के बाहर जो व्यवस्था होती है उसे लागू करने की भी मांग की गई। इस अवसर पर उनके साथ रमेश गांधी, मोहन एंटी, सुदामा यादव, उमेश तांडी, मोहन होतवानी, कुशाल गोस्वामी आदि उपस्थित थे।