पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। राज्य स्तरीय महिला खेल में बस्तर की टीम ने हैंडबॉल स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। साइंस कॉलेज में खेले जा रही स्पर्धा के पहले क्वार्टर फाइनल में बस्तर ने बिलासपुर को आसानी से 8-0 से हराया।
इससे पहले लीग मुकाबलों में बस्तर ने बलौदाबाजार को 8-1 से और दंतेवाड़ा को 12-0 से मात दी थी। दिन के अन्य लीग मुकाबलों में महासमुंद ने कबीरधाम को 9-7 से, बिलासपुर ने मुंगेली को 10-1 से, जशपुर ने कोरबा को 6-1 से, रायपुर ने बेमेतरा को 16-0 से, राजनांदगांव ने जांजगीर चांपा को 17-5 से, दुर्ग ने कोरिया को 15-4 से, रायगढ़ ने कोंडागांव को 4-2 से, और रायगढ़ ने धमतरी को 2-1 से हराया। स्पर्धा का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला रायपुर और राजनांदगांव के बीच खेला रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.