पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • RSU Women Netball Team On Top In All India Netball Tournament

नेटबॉल स्पर्धा में रविवि ने लगाई जीत की हैट्रिक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। रविशंकर शुक्ल विवि की महिला टीम ने ऑल इंडिया इंटर विवि नेटबॉल स्पर्धा में जीत की हैट्रिक लगा दी है। गुरुवार को खेले गए दूसरे लीग मुकाबले में रविवि ने बिलासपुर विवि को एकतरफा मुकाबले में 25-5 से हराया।

वहीं दूसरे हाफ में खेले गए तीसरे लीग मुकाबले में रविवि ने तुमकुर विवि को 25-13 से हराया। लगातार तीन जीत के साथ रविशंकर शुक्ल की महिला टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है। इससे पहले पुरुष वर्ग में भी रविवि ने खिताब जीता था। रविवि के संचालक विपिन शर्मा ने बताया कि अभी तक हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और हमें आशा है कि हम महिला वर्ग में भी सोना जीतने में कामयाब रहेंगे।