पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Meera Kumar Participated In Chhattisgarh Vidhansabha

विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने आएंगी मीरा कुमार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की चौथी विधानसभा में इस बार पहली बार निर्वाचित हुए विधायकों की संख्या सबसे अधिक 52 है। नए विधायकों को संसदीय कार्य प्रणाली एवं व्यवहार तथा सभा से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के जानकारी देने के उद्देश्य से प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, इस बार 1 व 2 फरवरी को यह कार्यक्रम विधानसभा में आयोजित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर गौरी शंकर अग्रवाल ने बताया कि एक फरवरी को कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार होंगी। वे विधायकों को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम का समापन सत्र दो फरवरी को शाम चार बजे रखा गया है जिसमें राज्यसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता रविशंकर प्रसाद विधायकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अन्य महत्वपूर्ण वक्ताओं में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली, राज्य सभा के पूर्व सांसद विक्रम वर्मा, मप्र के विस अध्यक्ष सीता शरण शर्मा, छग विस के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे होंगे।

विधानसभा का बजट सत्र तीन से 26 फरवरी तक होगा, इसमें राज्य के आय व्यय का अनुमान मुख्यमंत्री 8 फरवरी को पेश करेंगे।

तीन फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए अब तक 1051 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं, इनमें से 644 तारांकित और 407 अतारांकित प्रश्न हैं। विधायक 3 फरवरी तक प्रश्न जमा कर सकते हैं। ध्यानाकर्षण एवं स्थगन प्रस्ताव की सूचनाएं 29 जनवरी से ली जाएंगी।

स्पीकर अग्रवाल ने नए विधायकों की तारीफ करते हुए कहा कि सभी पढ़े-लिखे, योग्य और काबिल हैं।