पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुली हवा में सांस लेना हो जाएगा मुश्किल

खुली हवा में सांस लेना हो जाएगा मुश्किल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. सेज बहार स्थित प्रगति कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में चल रहे जैज सेशन 2014 के तहत गुरुवार को पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पेंटिंग में पर्यावरण के कई रुप नजर आए। किसी ने हरियाली दिखाकर ये दर्शाया कि हर किसी को हरियाली पसंद होती है, लेकिन इसे सहेजना और पौधारोपण करने में कम लोग ही अपनी भूमिका निभाते हैं। वहीं किसी दूसरे प्रतिभागी ने प्रदूषित वायु दिखाकर ये बताने की कोशिश की ऐसा ही हाल रहा तो सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। किसी ने वैक्स कलर तो किसी ने वॅाटर कलर से अपनी पेंटिंग में रंग भरा। ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण की सुरक्षा, पृथ्वी की सुरक्षा, जंगल में भयानक आग, प्रदूषित वायु जैसी पेंटिंग सबसे ज्यादा सराही गई।
पेंटिंग प्रतियोगिता के अलावा न्यूज चैनल आज केवल मनोरंजन का साधन बन गया है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें किसी ने न्यूज चैनल की महत्ता बताई तो किसी ने रोजमर्रा से जुड़ी बातों का उदाहरण देकर न्यूज चैनल को अपने जीवन का अहम हिस्सा माना। वाद-विवाद प्रतियोगिता में 45 प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रीति श्रीवास्तव व अमित श्रीवास्तव रहें।