पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एएन.बंजारा ने आज शिक्षा का अधिकार (आरटीई) को लेकर निजी स्कूलों को समझाइश दी। उन्हें इसका पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। यह सब कुछ हुआ गवर्नमेंट स्कूल में आयोजित बैठक में। यहां जिले के करीब 200 निजी स्कूलों के प्राचार्य व प्रतिनिधि शामिल हुए।
आरटीई और शिक्षा सत्र 2014-15 के संबंध में चर्चा के लिए डीईओ की ओर एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में जिले के निजी स्कूल शामिल हुए। यहां आरटीई के कानूनों के संबंध में खास चर्चा हुई। डीईओ ने कहा कि स्कूल अपने यहां २५ फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों का दाखिला सुनिश्चित कराए। बच्चों को किताब व कॉपी किसी विशेष दुकान से खरीदने के लिए दबाव नहीं डाले।
बस में केयर टेकर रखना सुनिश्चित करे। 30 जनवरी तक इसकी रिपोर्ट सौंपे। इसके अलावा भी कई तरह की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर निजी स्कूलों ने अपनी समस्याओं को सामने रखा। कार्यक्रम सुबह ११.३० बजे शुरू हुई। यह दोपहर २ बजे तक चली।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.