पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआरएचएम दफ्तर में आयुर्वेद डॉक्टरों का प्रदर्शन आज भी जारी

एनआरएचएम दफ्तर में आयुर्वेद डॉक्टरों का प्रदर्शन आज भी जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। आयुर्वेद व होम्योपैथी डॉक्टरों की भर्ती निरस्त होने से गुस्साए डॉक्टरों ने गुरुवार को भी राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के दफ्तर में जमकर हंगामा किया। विभाग के आला अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। यह सिलसिला शाम 5 बजे तक चला। डॉक्टरों ने मांग की है कि जो भर्ती हो चुकी है उसे यथावत रखा जाए। निरस्त करने का विभाग आदेश वापस ले।
गौरतलब है कि बुधवार के प्रदर्शन के बाद आज सुबह से ही आयुर्वेद और होम्योपैथी के डॉक्टर एनआरएचएम दफ्तर में डट गए। धीरे-धीरे प्रदर्शन करने वालों की संख्या बढ़ती गई। इससे यहां खूब हंगामा हुआ।
प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि जब तक मांगे नहीं मानी गई तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि एनआरएचएम के माध्यम से करीब छह सौ आयुर्वेद व होम्योपैथी के डॉक्टरों की भर्ती की जानी थी। इसके तहत सोमवार को काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग में विवाद होने की वजह से डॉक्टरों ने हंगामा किया। इसके बाद एनआरएचएम की ओर से एक आदेश जारी कर पूरी भर्ती निरस्त कर दी गई। इस बीच कई डॉक्टरों का चयन किया जा चुका था।