पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट पर कार्यशाला आज से

एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट पर कार्यशाला आज से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। मेडिकल कॉलेज का निश्चेतना विभाग बेसिक लाइफ सपोर्ट व एडवांस कार्डियक सपोर्ट कोर्स पर आज से कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। आंबेडकर अस्पताल स्थित टेली मेडिसिन हॉल में आयोजित कार्यशाला रविवार तक चलेगी। इसमें इमरजेंसी में मरीजों को बेहतर इलाज करने के तरीके बताए जाएंगे।

निश्चेतना विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतिभा जैन शाह ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है कार्डियक अरेस्ट तथा मेडिकल इमरजेंसी वाले मरीजों का तत्काल उपचार कैसे किया जाए, जिससे उसे बचाया जा सके। ऐसा करने से उस व्यक्ति के ब्रेन को डैमेज होने से भी बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार आकस्मिक कार्डियक अरेस्ट से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यदि डॉक्टर के आने पहले ही प्राथमिक उपचार कर लिया जाए तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। कार्यशाला में छग के साथ मध्यप्रदेश के विशेषज्ञ व आम नागरिक भी शामिल रहेंगे।

ये विशेषज्ञ होंगे शामिल
0 डॉ. जनक खंबोलिया
0 डॉ. प्रतिभा जैन शाह
0 डॉ. नवीन केसवानी
0 डॉ. भावेश व डॉ. पटेल गुजरात