पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंटल फैकल्टी की भर्ती के लिए इंटरव्यू 29 को

डेंटल फैकल्टी की भर्ती के लिए इंटरव्यू 29 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। सरकारी डेंटल कॉलेज में फैकल्टी के खाली पदों को भरने के लिए 29 जनवरी को वॉक इन इंटरव्यू होगा। इसमें 12 विभिन्न पदों के लिए दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक इंटरव्यू चलेगा।

कॉलेज के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर ओरल पैथालॉजी, प्रोफेसर ऑर्थोडोंटिक्स के एक-एक पद भरा जाएगा। इसी तरह रीडर प्रोस्टोडोंटिक्स, कंजर्वेटिव डेंटेस्ट्री, ऑर्थोडोंटिक्स, पिरियोडोंटिक्स, ओरल मेडिसिन, कम्युनिटी डेंटिस्ट्री व पेडोडोंटिक्स के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी। रीडर ओरल पैथालॉजी के दो खाली पद भरे जाएंगे।

डेंटल कॉलेज में ये पद खाली होने से पढ़ाई के साथ मरीजों का इलाज भी प्रभावित हो रहा है। नियमित भर्ती नहीं होने से कॉलेज में लंबे समय से फैकल्टी के पद खाली पड़े हैं।