पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। आंबेडकर अस्पताल के स्टैंड का ठेका लेने के लिए मारामारी मची है। अच्छी कमाई होने के कारण इस बार 17 लोगों ने फार्म भरे हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार स्टैंड के लिए पहली बार इतनी संख्या में फार्म बिके हैं। फार्म से ही 8500 रुपए मिले हैं। शुक्रवार को अस्पताल के अधिकारियों ने फार्म की गिनती की। इस माह के अंत तक टेंडर फाइनल होने की संभावना है।
अस्पताल प्रबंधन ने माहभर पहले पैसा नहीं पटाने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। उसके बाद से स्टैंड वार्ड ब्वाय व गार्ड के भरोसे चल रहा है। जब से ठेका खत्म हुआ है, स्टैंड पर दोपहिया वाहनों की संख्या भी काफी कम हो गई है। इसका कारण यह है कि ठेकेदार राजधानी के आसपास फैक्ट्री में काम व नौकरी करने वाले लोगों के वाहन को भी स्टैंड में रखवा देते हैं। इसके एवज में ठेकेदार ज्यादा पैसा ले लेता था। पिछले रविवार को यातायात पुलिस ने कार्रवाई भी की थी और डेढ़ दर्जन वाहन जब्त किए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.