पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कियों से करवाता था फोन, फंसाने की धमकी

लड़कियों से करवाता था फोन, फंसाने की धमकी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राजधानी के पुरानी बस्ती क्षेत्र की एक युवती को फेसबुक पर अनजान युवक से दोस्ती करना करना तब भारी पड़ गया जब वह उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। दिन में 100-100 बार फोन करने से परेशान युवती ने जब फ़ोन बंद कर दिया तो लड़के ने उसके माता-पिता और भाइयों को फ़ोन पर धमकाना शुरू कर दिया। युवती ने नौकरी छोड़ दी। डिप्रेशन में आकर खुद को घर में बंद कर लिया। पुलिस में शिकायत करने पर युवक ने धमकी दी कि उसके चाचा मुंबई में पुलिस कमिश्नर हैं, रायपुर एसपी उनके परिचित हैं। साथ ही दावा ठोका कि डीएसपी-सीएसपी तो उसके घर पानी भरते हैं।
डीबी स्टार टीम से बातचीत में युवती के भाई रमेश कुमार दुबे (आग्रह पर नाम बदला है) ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने उनका जीना मुहाल कर दिया है। पूरा परिवार डेढ़ महीने से परेशान है लेकिन कहीं से मदद नहीं मिल रही। रमेश ने बताया कि छोटी बहन निर्भया (आग्रह पर नाम बदला है) ने युवक की वजह से घर से निकलना बंद कर दिया है। वह घर वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। टीम ने निर्भया से बात की तो उसके आंसू छलक आए। पास बैठी मां ने सब ठीक हो जाने का हौसला दिया।
निर्भया ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद थोड़ी बहुत बातचीत होने लगी। एक दिन बात करते-करते उसने उसे भाई कह दिया तो वह भड़क गया और उसके बाद आई लव यू कहने और फ़ोन नंबर देने के लिए दबाव बनाने लगा। निर्भया के कहने पर कि उसके मन में ऐसा कुछ नहीं है वह उसे धमकाने लगा कि चैट पर हुई बात को बढ़ा-चढ़ा कर उसके घरवालों को बता देगा। इस पर निर्भय घबरा गई और फ़ोन करके उसे ऐसा न करने की रिक्वेस्ट की।
आगे पढ़ें, अनाथ बनकर बटोरी सहानुभूति