पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफसीआई के ट्रकों के कारण गुढिय़ारी में जाम

एफसीआई के ट्रकों के कारण गुढिय़ारी में जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। एफसीआई के गोदाम के कारण गुढिय़ारी में शुक्रवार की सुबह से ही बार-बार जाम लग रहा है। इससे लोग हलाकान हो रहे हैं। जाम लगना केवल एक दिन की बात नहीं है। यहां आए दिन तेलघानीनाका ओवरब्रिज से पेट्रोल पंप तक जाम लगता है।
शुक्रवार की सुबह 10 बजे से एमसीआई गोदाम जाने के लिए ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसके कारण पेट्रोल पंप से तेलघानीनाका तक दोनों ओर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की कतार लगी हुई थी। सुबह 10 से 11 बजे तक के जाम ने सभी को हलाकान कर दिया। ज्यादातर लोग इसी समय ड्यूटी जाते हैं। इस कारण लंबे जाम ने कई लोगों को लेट कर दिया। पेट्रोल पंप के पास सड़क काफी संकरी है। इस कारण यहां कोई भी बड़ा वाहन आने पर जाम लग जाता है। कलिंगनगर से तेलघानीनाका तक ट्रकों के खड़े रहने के कारण छोटी गाड़ी ही निकल पाती है।