पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के कलाकारों की संस्था शिल्प वर्षा आर्ट एंड रिसर्च सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय वार्षिक प्रदर्शनी प्रवेश का आयोजन शुक्रवार से शुरू किया गया। जिसकी औपचारिक उद्घाटन सुबह 11 बजे राज्य के वरिष्ठ चित्रकार ज्ञानचंद खंचाजी व विजय बर्थे ने किया।
आर्ट गैलरी में लगी प्रदर्शनी में राज्य के 52 कलाकारों की कलाकृतियां सजी हैं। जिसमें माडर्न आर्ट, ट्रायबल आर्ट, फाइन आर्ट सहित कई नई शैली की कलाकृतियां भी देखी जा सकती हैं। ज्ञानचंद खजांची ने सभी कलाकृतियां देखकर सभी युवा कलाकारों की सराहना भी की। इस निशुल्क प्रदर्शनी में कोई भी कलाप्रेमी शिरकत कर सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.