- Hindi News
- चेन्नई सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल के डॉक्टर राजधानी में देंगे सेवाएं
चेन्नई सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल के डॉक्टर राजधानी में देंगे सेवाएं
रायपुर। अपोलो अस्पताल चेन्नई 26 जनवरी को राजधानी स्थित रविनगर में प्रथम सूचना केंद्र खुल रहा है। इस दिन सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक ग्रीवा ट्यूमर सर्जन डॉ. कन्नन मरीजों की जांच करेंगे। इस सेंटर में लीवर प्रत्यारोपण, अंकोलॉजिस्ट व रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ मरीजों को परामर्श देंगे।
शुक्रवार को अपोलो अस्पताल चेन्नई के मैनेजर के. श्रीराम ने बताया कि सूचना केंद्र खुलने से मरीजों को यह फायदा होगा कि उन्हें बीमारी क्या है और उसका इलाज कहां होगा? इलाज के खर्च के बारे में भी बताया जाता है। बीमारी की पहचान के बाद मरीज की इच्छा पर चेन्नई ले जाया जाएगा और ऑपरेशन किया जाएगा।
चेन्नई स्थित अस्पताल में कोरोनरी हार्ट सर्जरी, बैरीएट्रिक सर्जरी, बर्मिंघम हिप रीसरफेसिंग, लीवर प्रत्यारोपण, कैंसर के इलाज के लिए साइबर नाइफ रोबोटिक रेडियो सर्जरी प्रणाली उपलब्ध है। इसी तरह अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण, मूल कोशिका प्रत्यारोपण, मूत्र विज्ञान, स्त्री रोग विज्ञान, कोलो मलाशय के लिए दा विंची रोबोटिक सर्जरी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाती है।