पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाक सेना पर कहर बनकर टूटा था यह विमान, अब बढ़ाएगा व्हाइट हाउस की शान!

पाक सेना पर कहर बनकर टूटा था यह विमान, अब बढ़ाएगा व्हाइट हाउस की शान!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 1971 में दुश्मन सेना पर कहर बरपाने वाला फाइटर प्लेन मिग-21 अब रायपुर की शोभा बढ़ाएगा। एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद इसे राजधानी लाया गया। रायपुर नगर निगम (व्हाइट हाउस) मुख्यालय के सामने के गार्डन में फाइटर प्लेन को इस मुद्रा में खड़ा किया जाएगा कि जैसे वह अभी उड़ान भरने वाला है।

1955 में बना पहला मिग
आर्टम मिकयोन गोरविच ने पहला मिग विमान 1955 में बनाया था। 14 फरवरी 1955 को पहली बार मिग विमान ने आकाश में उड़ान भरी। चार साल बाद तत्कालीन सोवियत यूनियन ने मिग-21 के एफ सीरिज के लड़ाकू विमान को अपने बेड़े में शामिल किया। अब तक मिग लड़ाकू विमान को 60 देशों ने एयरफोर्स बेड़े में शामिल किया है।
सोवियत यूनियन, भारत और लीबिया की एयरफोर्स ने अपने बेड़े में सबसे ज्यादा इसी विमान का उपयोग किया। 1971 के इंडिया-पाकिस्तान वार के अलावा बंगलादेश लिबरेशन वार, कारगिल वार में भी मिग सीरिज के विमानों ने पाकिस्तानी सेना पर बमबारी की थी।

आगे पढ़ें, यह था देश का पहला सुपरसोनिक फाइटर प्लेन

PHOTO- Sharda Dutt Tripathi