पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशीली दवाइयों की शिकायत लेकर युवा कांग्रेसी पहुंचे एसपी के पास

नशीली दवाइयों की शिकायत लेकर युवा कांग्रेसी पहुंचे एसपी के पास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। शहर में लगातार बढ़ रहे नशीली दवाइयों के जाल को भेदने के लिए शुक्रवार की सुबह युवा कांग्रेसियों ने एसपी से मुलाकात की। युवा कांग्रेस के रायपुर उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष शेख मुशीर ने एसपी ओपी पाल को बताया कि शहर कई मोहल्लों में 16 से 26 साल के युवा ब्राउन शुगर, नाइटÓोटÓेन आदि नशीली चीजें खा रहे हैं।
मोहल्लों की सघन जांच नहीं होने की वजह से नशीली चीजों का अवैध कारोबार जोरों से चल रहा है। इससे युवा कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। एसपी ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर हीरा नागरची, शेख नासीर, अमर कुर्रे, मोहम्मद इस्माइल, परवेज आलम आदि उपस्थित थे।