पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। राजधानी से 12 और 13 साल के दो नाबालिग रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं। परिजनों ने शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे विशेष अनुसंधान सेल में शिकायत दर्ज कराई है। बैजनाथपारा निवासी 13 वर्षीय फैज और टिकरापारा निवासी 12 वर्षीय अजहर कल शाम से लापता बताए जा रहे हैं। परिजनों ने कल शाम से आज दिनभर उसके बारे में रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर आज दोपहर एसआईबी पहुंचकर उन्होंने शिकायत की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.