पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. ममता की मूरत मां जरूरत पडऩे पर चंडी का रुप लेकर अपने गर्भ के शिशु को बचा सकती हैं, बस अगर नारी में इच्छाशक्ति हो तो वो कन्या भ्रूण हत्या को रोक सकती हैं। रक्तबीज सा...गीत पर महंत कॉलेज के स्टूडेंट्स ने कन्या भ्रूण हत्या पर दिल दहलाने वाली प्रस्तुति डांस के माध्यम से दी। इस डांस में मां का प्रेम, अपनी नवजात को बचाने के लिए प्रयासरत मां, एक मां की बेबसी ग्रुप परफार्मेंस से साफ झलकी। जेसीआई वामा कैपिटल द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज ग्रुप डांस कंपटीशन चांस पे डांस के मंच पर ऐसे कई और थीम बेस प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में शुक्रवार को हुई कंपटीशन में जजेस के तौर पर मयंक, जुवेरिया चंद्राकर रहें, जबकि मुख्य अतिथि डा. मुक्ति फरिश्ता, मीनाक्षी टुटेजा, राजेश अग्रवाल रहें। क्लब की अध्यक्ष माला सचान, सचिव रुमा पटेल, नंदिनी ढंगे व रुपाली दुबे ने आगे भी ऐसी प्रतियोगिताएं करानी की बात कहीं।
एग्जाम प्रिपरेशन: जहां यूथ हैं तो वहां एजुकेशन है। और जहां एजुकेशन हैं वहां प्रेशर भी है, क्योंकि एकेडमिक लेवल पर बेहतर रिजल्ट न आने पर कई यूथ सोसाइट कर लेते हैं। एग्जाम प्रिपरेशन थीम पर कोलंबिया कॉलेज के ग्रुप ने बेहतर प्रस्तुति दी। जिसमें दिखाया गया कि एग्जाम प्रिपरेशन की तैयारी में जुटा एक युवा जब फेल हो जाता है तो उसके मन में भी आत्महत्या का ख्याल आता है। लेकिन वो हार नहीं मानता और फिर प्रयास करता है। हार्ड वर्क से वो 100 परसेंट रिजल्ट लाता है। बाकी हैं थोड़ी-सी जिंदगी...गीत से डांस शुरू हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने असफलता से निराश होकर आत्महत्या का प्रयास करते युवा का चेहरा दिखाया और अगले ही पर अच्छा रिजल्ट आने पर वो सिंकदर ही दोस्तों...गीत पर डांस करके ये दिखाया कि कड़ी मेहनत से सफलता पाई जा सकती हैं।
खूब बजी सीटी और तालियां: छत्तीसगढ़ कॉलेज ग्रुप का राउत नाचा, भिलाई के तक्षशिला कॉलेज का हिपहॉप डांस, विप्र कॉलेज का फ्री स्टाइल डांस काफी सराहा गया। तुझको जो पाया तो जीना आया...रोमांटिक गीत पर ग्रुप ने बेहतर प्रस्तुति दी तो, मेरा मन कहने लगा है...गीत पर अपने मन की बात को स्टूडेंट्स के ग्रुप ने दर्शाया। इस कंपटीशन में 22 कॉलेज के प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की।
इन्होंने मारा चांस पे डांस: प्रथम पुरस्कार डिग्री गल्र्स कॉलेज, द्वितीय पुरस्कार पार्थवी कॉलेज, तृतीय पुरस्कार तक्षशिला कॉलेज, सांत्वना पुरस्कार मैक कॉलेज, पैलोटी कॉलेज, महंत कॉलेज, बेस्ट कार्डिनेशन का अवार्ड चाणक्य कॉलेज, बेस्ट ड्रेसअप का अवार्ड दुर्गा कॉलेज व बेस्ट प्रेजेंटेशन अवार्ड डीडी ग्रुप को दिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.