पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी के नाम का ऐलान आज कर दिया गया। 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार प्रदेश के नए डीजीपी होंगे। वे फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगे।
गौरतलब है कि वर्तमान डीजीपी राम निवास 31 दिसंबर को सेवा निवृत्त हो रहे हैं। इसलिए शासन ने आनंद कुमार के सामने डीजीपी पद का प्रस्ताव रखा था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। आनंद कुमार वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं। इससे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश में वे बिलासपुर और रायपुर में एसपी के पद पर काम कर चुके हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.