पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहे, च्वाइस वाले पहुंचे कलेक्टर के पास

जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहे, च्वाइस वाले पहुंचे कलेक्टर के पास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. अफसरों की कमी के चलते च्वाइस सेंटरों से बनने वाले जाति, आय और मूल निवासी प्रमाण पत्र पेंडिंग होते जा रहे हैं। च्वाइस सेंटर का काम करने के लिए अलग से अफसर की नियुक्ति की मांग को लेकर शुक्रवार की दोपहर च्वाइस सेंटर वाले कलेक्टर के पास पहुंचे। च्वाइस सेंटर के संचालक आशीष पांडे ने कलेक्टर सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी को बताया कि प्रमाण पत्रों के लिए लगातार आवेदन आ रहे हैं, लेकिन अब तक 900 ऑनलाइन आवेदन पेंडिंग हो गए हैं। कलेक्टर ने संचालकों को बताया कि च्वाइस का काम तहसीलदार प्रकाश टंडन को दिया गया है। लेकिन उनके पास गोबरा-नवापारा तहसील कार्यालय के साथ ही चुनाव का काम भी होने की वजह से आवेदनों के निराकरण में थोड़ा समय लग रहा है। अफसरों की नई नियुक्ति होने के बाद से इस तरह की समस्याएं खत्म हो जाएंगी।