पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमआईसी हुई निरस्त, किवार कंपनी के खिलाफ बैठक मेंं फूटा गुस्सा

एमआईसी हुई निरस्त, किवार कंपनी के खिलाफ बैठक मेंं फूटा गुस्सा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। मेयर इन काउंसिल की बैठक में शुक्रवार को जबर्दस्त हंगामे के बाद एक भी एजेंडे पर चर्चा ही नहीं हो पाई। अंतत: महापौर ने बैठक को निरस्त कर दिया।
एमआईसी सदस्य मृत्युंजय दुबे और ज्ञानेश शर्मा ने कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा से पूछा कि 13 जनवरी को हुई एमआईसी की बैठक में सफाई व्यवस्था को बिगाड़ कर रख देने वाली किवार कंपनी को तीसरा नोटिस देकर बर्खास्त करने का संकल्प पारित हुआ था। मगर कमिश्नर ने अब तक कंपनी को नोटिस सर्व नहीं किया। इस बात को लेकर तीन घंट तक मशक्कत चलती रही। आज सात प्रमुख एजेंडों को लाया गया था। इसमें सबसे महत्वपूर्ण नेताजी सुभाष स्टेडियम का रेनोवेशन का प्रोजेक्ट, अंबेडकर अस्पताल के सामने फुट ओवर ब्रिज, शिक्षाकर्मियों की भर्ती के साथ ही अन्य विषय लाए गए थे, मगर इन पर चर्चा ही नहीं हो पाई। महापौर नायक ने बताया कि अब बैठक 27 या 28 जनवरी को होगी। उसी दिन सामान्य सभा की तारीख भी तय कर दी जाएगी। संभवत: 5 जनवरी को सामान्य सभा हो सकती है।