पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। एम्स के डॉक्टर बेसिक लाइफ सपोर्ट के बारे में प्रोफेसर व छात्रों को जानकारी देंगे। पं.रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा विभाग में 1 फरवरी को वर्कशॉप का आयोजन किया गया है।
यहां एम्स के डॉक्टर सुब्रत सिंह, अतुल जिंदल, शबह सिद्दकी, तेज प्रकाश सिंहा, नितिन कश्यप, सौमित्रा त्रिवेदी सहित अन्य डॉक्टर बेसिक सपोर्ट सिस्टम के संबंध में जानकारी देंगे। गौरतलब है कि रविवि और एम्स की ओर से यह वर्कशॉप होगी। शारीरिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस वर्कशॉप में शामिल होने के लिए मुफ्त पंजीयन कराया जा सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.