पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एग्जीबिशन में देखिए चाकू की नोंक से बनी पेंटिंग फोटो त्रिपाठी जी

एग्जीबिशन में देखिए चाकू की नोंक से बनी पेंटिंग फोटो त्रिपाठी जी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। नजर आसमान पर उड़ती पतंग पर, लेकिन सिर पर ईंट का बोझा उठाकर नन्हें कदमों से आगे बढ़ता बाल श्रमिक का हौसला चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। बाल श्रमिक की आंखें जैसे बयां कर रही हो कि वो भी इस उन्मुक्त आकाश में उडऩा चाहता है, लेकिन बाल मजदूरी करना उसकी मजबूरी है। लोगों की दर्द, खुशी, इच्छा, संघर्ष के कई रुप पेंटिंग के माध्यम से नजर आ रहा है।

शिल्प वर्षा आर्ट एंड रिसर्च सोसाइटी द्वारा आयोजित छठवी वार्षिक प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी कला प्रेमियों को राज्य के कलाकारों की पेंटिंग व स्कल्पचर देखने का मौका मिला। आर्ट गैलरी में लगी एग्जीबिशन में कलाकारों की परिचर्चा भी चल रही है।