पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। आयुर्वेद व होम्योपैथी डॉक्टरों की भर्ती निरस्त करने के फैसले के खिलाफ अब डॉक्टरों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, राज्य महिला आयोग सहित अन्य जगह गुहार लगाई है। इस संबंध में डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने आज शाम 4 बजे कलेक्टर से मिलकर इन सभी के नाम का ज्ञापन दिया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) कि ओर से आयुर्वेद व होम्योपैथी डॉक्टरों की भर्ती होनी थी। इसके लिए काउंसिलिंग की गई। बताया जा रहा है कि कई लोगों का चयन भी किया गया। लेकिन फिर बाद में सारी भर्ती को रद्द कर दिया गया। इस वजह से चयनित छात्र नाराज है। बुधवार और गुरुवार को इसी परीपेक्ष्य में एनआरएचएम दफ्तर में प्रदर्शन भी किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.