- Hindi News
- खिताबी मुकाबले में रायपुर ने बिलासपुर पर कसा शिकंजा
खिताबी मुकाबले में रायपुर ने बिलासपुर पर कसा शिकंजा
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में बिलासपुर की टीम रायपुर के खिलाफ 158 रनों पर ऑलआउट हो गया। खिताबी मुकाबले टॉस जीतकर बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 46.4 ओवर में पैवेलियन लौट गई। बिलासपुर की ओर से शहनाज हुसैन ने सर्वाधिक 65 रन बनाए।
रायपुर की ओर से गुंजन और सौरभ मेहता ने तीन-तीन विकेट लिए। तीन दिवसीय मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने पर रायपुर ने 41 ओवर में तीन विकेट पर 116 रन बना लिए थे। प्रतीक यादव 53 और अतुल पाल 18 रन बनाकर नाबाद हैं।