पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम ने शुरू किया स्वागत विहार के जमीन का अधिग्रहण

नगर निगम ने शुरू किया स्वागत विहार के जमीन का अधिग्रहण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। नगर निगम प्रशासन ने बिल्डर संजय बाजपेयी की कॉलोनी स्वागत विहार का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। नगर निगम के सीमा क्षेत्र में पांच कॉलोनी आई है। इतनी ही कॉलोनी एसडीएम के हिस्से में है।
अप्रैल में राज्य शासन ने स्वागत विहार में नक्शे समेत लेआउट में बड़ी गड़बड़ी पाने पर सख्त कार्रवाई की थी। लोगों से धोखाधड़ी के आरोप में बाजपेयी अभी भी जेल में है। अप्रैल में ही राज्य शासन ने स्वागत विहार लेआउट निरस्त कर दिया था। इसके बाद शासन ने स्वागत विहार को नगर निगम प्रशासन व एसडीएम को सौंप दिया था। नगर निगम सीमा की जमीन नगर निगम व बाकी की जमीन एसडीएम के जिम्मे है। अधिग्रहण करने के बाद लोगों से दावा आपत्ति मंगाई जाएगी।
नगर निवेश विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाजपेयी ने स्वागत विहार क्षेत्र में 3000 प्लॉट काटे थे। इसमें केवल 822 की बिक्री हुई है। ऐसे में सरकारी जमीन को अपना बताकर लोगों को बेचा गया होगा तो उसे प्लॉट दिया जाएगा। नगर निगम वहां सड़क व नाली का भी निर्माण कराएगा। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद स्वागत विहार क्षेत्र शासन के जिम्मे होगा।