पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। एफसीआई गोदाम जाने के लिए गुढिय़ारी में फिर से कतार में ट्रक खड़े हैं। शनिवार की सुबह से फिर रूक-रूक जाम लगने लगा है। शुक्रवार को भी सुबह 9 से 11 बजे के बीच जाम लगा था। दैनिक भास्कर की हेल्प लाइन में इस संबंध में शिकायत भी आई थी।
इस संबंध में शनिवार के अंक में समाचार भी प्रकाशित हुआ है। दर्जनों ट्रकों के खड़े होने के कारण केवल दोपहिया व छोटे वाहन निकल पा रहे हैं। वहीं गुढिय़ारी पुलिस एफसीआई के रास्ते पर अपना वाहन खड़ा कर दिया है, ताकि ट्रक एफसीआई गोदाम न जा सके। पुलिस की सोच है कि ट्रक सड़क पर ही रहे और गोदाम न जाने पाए। गोदाम जाने से जाम बढ़ सकता है। यातायात पुलिस के एएसपी बलराम हिरवानी का कहना है कि अतिक्रमण के कारण गुढिय़ारी की सड़क काफी संकरी हो गई है। अतिक्रमण हटाना नगर निगम का काम है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.