पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सारनाथ एक्सप्रेस पहुंची चार घंटे की देरी से

सारनाथ एक्सप्रेस पहुंची चार घंटे की देरी से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। छपरा से चलकर दुर्ग तक आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस शनिवार को चार घंटे की देरी से रायपुर स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन का नियत समय सुबह 6.10 बजे है, लेकिन रायपुर स्टेशन पर दस बजे आयी। रेलवे से मिली जानकारी में बताया गया है कि दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें शनिवार को सही समय से चल रही हैं। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी नियत समय पर पहुंची। लेकिन पिछले कई दिनों से मुजफ्फरपुर से चलकर गोंदिया तक आने वाली बजट की नई ट्रेन चार से पांच घंटे की देरी से चल रही है। रायपुर स्टेशन पर इस ट्रेन का समय दोपहर 3.00 है, लेकिन शाम सात बजे के बाद ही आने की उम्मीद है। आने वाली ट्रेन लेट होने से जाने वाली गाड़ी भी अक्सर देर हो रही है।