पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार की सुबह कलेक्टोरेट के कर्मचारियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही देश हित में बेहतर काम करने की शपथ ली। उन्हें एडीएम संजय अग्रवाल ने निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी विभागों के प्रमुखों के साथ कलेक्टोरेट के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। मतदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को रविवि के ऑडिटोरियम में युवाओं को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रविवि के कुलपति एसके पांडे भी शामिल हुए। कार्यक्रम में 18 साल पूरा करने वाले युवाओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विवि के छात्रों ने वोट डालने का वादा भी किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.