पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईआरसीटीसी खुद चलाएगा अब स्टेशन का फूड प्लाजा

आईआरसीटीसी खुद चलाएगा अब स्टेशन का फूड प्लाजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। रायपुर स्टेशन के होटल सेलिब्रेशन के बंद होने के पीछे घटिया सर्विस का मामला सामने आया है। इस वजह से इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) खुद चलाएगा। शनिवार को आईआरसीटीसी दिल्ली के संयुक्त प्रबंधक प्रदीप कुंडू ने भास्कर को बताया कि पहले जैसे अब ठेकेदार के भरोसे फूड प्लाजा को नहीं छोड़ा जाएगा।


शुक्रवार को रायपुर प्लाजा का टेंडर ओपन हो गया है। जिस ठेकेदार को यह जिम्मेदारी दी गई है, उसे स्पष्ट तौर नियम और शर्तों की जानकारी दे दी गई है। फुड प्लाजा के काउंटर पर आईआरसीटीसी का कर्मचारी पूरे समय बैठेगा। खान-पान से लेकर अन्य सभी चीजों पर रखने के लिए ऐसा किया गया है। यहां बता दें कि आईआरसीटीसी ने यात्रियों से मिली शिकायत के आधार पर प्लाजा के वर्तमान संचालक को नोटिस भेज दिया है। इसके बाद आनन-फानन में संचालक ने घाटे में चलने का हवाला देकर इससे अलग हो गया। इसके कारण ही आईआरसीटीसी को यह कदम उठाना पड़ा है।