पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति तरानों ने जगाया देशप्रेम का जज्बा

देशभक्ति तरानों ने जगाया देशप्रेम का जज्बा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू अकादमी की ओर से शनिवार को कौमी एकता मुशायरे का आयोजन किया गया। अकादमी के कार्यालय फजल कांप्लेक्स बैजनाथपारा में आयोजित मुशायरे में उर्दू के शायरों ने एक से बढ़कर देशभक्ति वाले नग्मे सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। मुशायरे में डॉ. अजय पांडे सहाब, इनआमुल्लाह शाह सहर, गौहर जमाली, सलमान हैदरी जिया, काविश हैदरी, हसन जफर, सुखनवर हुसैन, नासिर अली नासिर, युसूफ अशरफी, साकेत रंजन, प्रवीर, अता रायपुर, शकुंतला तरार और रेबा रानी मंडल ने अपने नग्मों से लोगों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा जगाया। अकादमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इम्तियाज अहमद अंसारी ने बताया कि कौमी एकता, धार्मिक सद्भावना और राष्ट्रÓ प्रेम की भावना को बढ़ाने के लिए मुशायरे का आयोजन किया गया।