पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। नगर निगम प्रशासन चार साल बाद ऐतिहासिक कंकाली तालाब की सफाई करवा रहा है। पिछले सप्ताहभर से निगम का जोन अमला तालाब की सफाई में जुटा है। तालाब का हरा पानी निकाला जा रहा है। शनिवार को भी निगम के कर्मचारी सफाई में लगे हुए हैं।
कंकाली तालाब राजधानी के पुराने तालाबों में एक है। लंबे समय पर सफाई नहीं करने के कारण तालाब पूजन सामग्री व प्लास्टर आफ पेरिस की बनी मूर्तियों से पटने लगा लगा था। सफाई के बाद सैकड़ों की संख्या में प्लास्टर आफ पेरिस की मूर्तियां निकली है। इसे तालाब पार में रखा गया है। चार साल पहले पार्षद प्रमोद दुबे के कार्यक्रम में जनभागीदारी से तालाब की सफाई हुई थी। तब से निगम प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली थी। तालाब पार में ऐतिहासिक कंकाली मंदिर है। श्रद्धालु जब मंदिर जाते हैं तो मां कंकाली का पूजन कर सामग्री तालाब में विसर्जित कर देते हैं। इससे तालाब में गंदगी बढ़ती ही जा रही थी। तालाब का पानी नहाने योग्य भी नहीं है। बदबू के कारण लोग यहां नहाना पसंद नहीं करते। निगम के अधिकारियों के अनुसार तालाब का गहरीकरण का प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि तालाब के अस्तित्व को बचाया जा सके।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.