पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। राजधानी की सफाई में नाकाम साबित हो रही किवार कंपनी की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कंकालीपारा वार्ड में 35 के बजाय केवल 13 कर्मचारी ही सफाई करने पहुंचे। पहले ही बदहाल सफाई से भन्नाए भाजपा पार्षद प्रेम बिरनानी ने किवार कंपनी के अधिकारी को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
राजधानी में सफाई का बुरा हाल है। शुक्रवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक भी सफाई के मुद्दे पर स्थगित कर दी गई थी। अब बैठक अब कब होगी, किसी को पता नहीं। शनिवार को कंकालीपारा वार्ड 59 में 13 कर्मचारियों के पहुंचने पर पार्षद बिरनानी भड़क गए। उन्होंने तत्काल कंपनी के अधिकारी मनोज गौतम को फोन कर जमकर लताड़ लगाई।
बिरनानी का कहना है कि पर्याप्त कर्मचारियों के नहीं आने से पूरे वार्ड की सफाई नहीं हो पा रही है। रविवार को गणतंत्र दिवस है। लोगों को गंदगी के बीच राष्ट्रीय पर्व मनाना पड़ेगा। ऐसी स्थिति शर्मनाक है। बिरनानी ने बताया कि कंपनी कभी भी सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं भेजते। गुरुवार को केवल 15 कर्मचारी आए थे। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। मैन पॉवर ही नहीं रहेगा तो सफाई कैसे होगी?
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.