पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉ यूनिवर्सिटी ने दीक्षांत के लिए निकाला टेंडर

लॉ यूनिवर्सिटी ने दीक्षांत के लिए निकाला टेंडर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 22 फरवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए टेंडर जारी किया गया है। शनिवार को जारी इस टेंडर में दीक्षांत से संबंधित सभी तरह की व्यवस्था के लिए विवि प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इसके लिए 31 जनवरी तक का समय दिया गया है।


देश-प्रदेश की जानी-मानी इंवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। यहां बता दें कि पांच साल के बाद लॉ यूनिवर्सिटी में दीक्षांत का आयोजन किया जा रहा है। दीक्षांत को भव्य व यादगार बनाने के लिए इवेंट मैनेजमेंट के किसी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी है। यह कंपनी दीक्षांत के लिए खान-पान से लेकर छात्रों के लिए गाउन तक का इंतजाम करेगा।